आशुतोष शर्मा की संक्षिप्त जीवनी

आशुतोष शर्मा, ऋषिकेश के समर्पित समाजसेवी और राजनीतिक नेता हैं, जिन्होंने अपने जीवन को सेवा, सत्यनिष्ठा और ईमानदारी के मार्ग पर चलने के लिए समर्पित किया है। उत्तराखंड राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आशुतोष ने 1994 में भरत मंदिर इंटर कॉलेज में अध्ययन के दौरान उत्तराखंड आंदोलन से जुड़कर राज्य निर्माण में भाग लिया।

राजनीतिक जीवन की शुरुआत 2004 में भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से हुई, जहाँ उन्होंने निर्बल वर्ग प्रकोष्ठ में सहसंयोजक के रूप में कार्य किया। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी के कार्यकाल में, आशुतोष शर्मा को गढ़वाल मंडल विकास निगम लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में नामांकित किया गया, जहाँ उन्होंने निस्वार्थ सेवा का परिचय दिया।

आज, टेलीकॉम एडवाइजरी कमेटी में सलाहकार के रूप में कार्यरत आशुतोष शर्मा, ऋषिकेश के विकास, पारदर्शिता और समावेशी प्रगति के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनके नेतृत्व में, वह ऋषिकेश को एक आदर्श शहर के रूप में विकसित करने के अपने संकल्प को पूरा करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं।

About Ashutosh Sharma

पिता का नाम: स्व० श्री उमानन्द शर्मा
माता का नाम: श्रीमति उर्मिला शर्मा
पता: आशुतोष नगर, ऋषिकेश
संपर्क: +91 94565 63504
ईमेल: ashutoshsharmarksh@gmail.com


शैक्षणिक योग्यता

  • एम.ए. (अर्थशास्त्र)
    प० ललित मोक्ष शर्मा विश्वविद्यालय, ऋषिकेश
  • एम.ए. (राजनीति विज्ञान)
    हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय, श्रीनगर

सामाजिक जीवन

  • उत्तराखंड आन्दोलन (1994):
    भरतमंदिर इंटर कॉलेज, ऋषिकेश में अध्ययन के दौरान उत्तराखंड आन्दोलन से जुड़कर राज्य निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाई।
  • उत्तराखंड के सक्रिय राज्य आन्दोलकारी:
    राज्य निर्माण आन्दोलन में उल्लेखनीय योगदान के लिए चिन्हित किया गया।

राजनीतिक जीवन

  • भारतीय जनता पार्टी (2004):
    भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जुड़े और सक्रिय रूप से कार्य करना प्रारंभ किया।
  • सहसंयोजक, निर्बल वर्ग प्रकोष्ठ, उत्तराखंड बीजेपी:
    उत्तराखंड में निर्बल वर्ग प्रकोष्ठ के सहसंयोजक के रूप में पार्टी के सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • अपर डाइरेक्टर, गढ़वाल मंडल विकास निगम लिमिटेड:
    पूर्व मुख्यमंत्री माननीय त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी के कार्यकाल में, गढ़वाल मंडल विकास निगम लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में अपॉइंट किया गया।
  • सलाहकार, टेलीकॉम एडवाइजरी कमेटी:
    वर्तमान में टेलीकॉम एडवाइजरी कमेटी में सलाहकार के रूप में नियुक्त।

विशेष कौशल एवं क्षमताएँ

  • नेतृत्व और संगठन:
    जमीनी स्तर पर जनसमस्याओं के निवारण और संगठनात्मक गतिविधियों में कुशल नेतृत्व।
  • सामाजिक जागरूकता:
    विभिन्न सामाजिक अभियानों में सक्रिय सहभागिता और जनहित के मुद्दों को उठाने में निपुण।
  • समुदाय के प्रति प्रतिबद्धता:
    समुदाय की सेवा और क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पित।

लक्ष्य

  • समाज और राज्य का समग्र विकास:
    उत्तराखंड को एक विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर राज्य बनाने के लिए समर्पित।
  • भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई:
    भ्रष्टाचार मुक्त समाज की स्थापना हेतु निरंतर संघर्षरत।